Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पीएम किसान योजना में नवाचार, पोर्टल पर नई सुविधाएं और दिशा-निर्देश जारी

सवाई माधोपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा पीएम-किसान पोर्टल पर कई महत्वपूर्ण नई सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, जिनके संबंध में नवीनतम दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इनका उद्देश्य लाभार्थियों को अधिक सुविधा, पारदर्शिता और दक्षता प्रदान करना है। जिला नोडल अधिकारी पीएम किसान एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने बताया कि योजना में सेल्फ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सुदृढ़ किया गया है, जिसमें अब आवेदन के लिए किसान की फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है।

 

Innovation in PM Kisan Yojana, new facilities on the portal and guidelines issued

 

 

साथ ही, रजिस्ट्रेशन फॉर्म में वैवाहिक स्थिति का विकल्प जोड़ा गया है, जिसके माध्यम से स्थिति अनुसार लाभार्थी को अपने पति/पत्नी अथवा माता-पिता का विवरण देना होगा। किसान को अपनी भूमि संबंधित जानकारी और जमाबंदी दस्तावेज अपलोड करने के उपरांत ही आवेदन तहसील या जिला स्तर पर स्वीकृति हेतु अग्रेषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोर्टल की लॉगिन प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाया गया है। अब लॉगिन आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी के माध्यम से ही संभव होगा, जिसकी वैधता 90 सेकंड होगी। सुरक्षा की दृष्टि से एक समय में केवल एक लॉगिन की अनुमति होगी।

 

 

 

 

राज्य परिवर्तन सुविधा भी अब पोर्टल पर सक्रिय कर दी गई है। यदि किसी किसान ने रजिस्ट्रेशन के समय राज्य गलत अंकित कर दिया था, तो अब वह फार्मर कॉर्नर के अंतर्गत “State Change Request” के माध्यम से स्वयं बदलाव कर सकता है। यह अनुरोध तहसील व जिला स्तर से सत्यापन के बाद राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार को भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त, योजना का लाभ परित्याग कर चुके कृषकों के लिए अब “Surrender Revocation Request” की सुविधा उपलब्ध है।

 

 

 

 

इस विकल्प द्वारा किसान पुनः लाभ हेतु आवेदन कर सकते हैं, जिसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन के बाद भारत सरकार को अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। यदि किसी स्तर पर रिक्वेस्ट अस्वीकृत हो जाती है, तो आवेदन स्थायी रूप से रद्द माना जाएगा। अपात्र लाभार्थियों से राशि की वसूली हेतु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

 

 

 

किसान अपने पंजीकरण या आधार नंबर से प्राप्त किश्तों का विवरण देख सकते हैं और नेटबैंकिंग, कार्ड्स या यूपीआई के माध्यम से राशि जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन वसूली हेतु किसान चैक/डीडी द्वारा निर्धारित खाते में राशि जमा कर उसकी रसीद तहसील/जिला कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने जिले के सभी कृषकों से अपील की है कि उपरोक्त नई सुविधाओं का लाभ उठाएं एवं योजना से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !