Thursday , 22 October 2026
Breaking News

बेटियों के सपनों को पंख लगा रहा है नवाचार ‘‘हमारी लाड़ो’’

जिले की बेटियों का हौंसला बढ़ाने, उनमें आत्म विश्वास बढ़ाने और सफलता के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत शुरू किया गया नवाचार‘‘ हमारी लाड़ो‘‘ बेटियों के सपनों को पंख लगाकर उन्हें ऊंची उडान भरने के प्रेरित कर रहा है। नवाचार‘‘ हमारी लाड़ो‘‘ एवं विधिक सेवा शिविर के तहत आज शनिवार को जिला न्यायालय के एडीआर सेंटर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी विज तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने केन्द्रीय विद्यालय की बेटियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया तथा बेटियों के सवालों का जवाब देकर उनका हौंसला बढ़ाया। इसी प्रकार कलेक्टर निवास पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने अपनी धर्मपत्नी हेमा राजेन्द्र के साथ बेटियों के सवालों का बेबाकी से जवाब देकर उनके सपनों को पंख लगाए। वहीं बेटियों ने जिला जज एवं कलेक्टर से बात कर गर्व का अनुभव किया तथा इस संवाद को जीवन में अविस्मरणीय बताया। एडीआर सेंटर पर जिला न्यायाधीश ने अश्वनी विज ने कहा कि संविधान ने हमें मौलिक अधिकार दिए है, इसके साथ हमारे कर्तव्य भी जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि हर चीज कानून से बंधी हुई है। जिला जज ने बेटियों से कहा कि हमें समाज का अच्छा एवं संस्कारवान नागरिक बनना है। एक बेटी अनुप्रिया के सवाल हमें ज्यूडीशियल ऑफिसर बनना है, कैसे बने के जवाब में जिला जज ने बिटिया का हौंसला बढ़ाया और कहा न्यायिक अधिकारी बनने की पूरी प्रक्रिया को समझाया। एक बेटी ने पूछा कि कई अभिभावक बच्चों की इच्छा एवं रूचि के बजाय अपनी इच्छा थोपते हैैं। जिला जज ने बेटी के सवाल पर कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। बच्चे अच्छा एवं संस्कारवान इंसान बनकर माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरे उतरकर देश एवं समाज में नाम रोशन करें। एक बेटी लक्षिता ने सवाल पर जिला जज ने जवाब दिया कि ग्रामीण परिवेश में भी बच्चों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बेटे एवं बेटी में भेद नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। जिला जज ने राईट टू एजूकेशन, बाल संरक्षण के लिए टोल फ्री नंबर 1098 और जेंडर डिस्क्रिमिनेशन जैसे सवालों के जवाब देकर बेटियों को उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिभा एवं टेलेन्ट छिपता नहीं है। प्रतिभा को केवल अवसर पर प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। उन्होंने बेटियों से कहा कि वे अपने अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहे एवं समाज में अच्छा नागरिक बनकर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने बाल अधिकार, राइट टू एजूकेशन सहित अन्य बाल अधिकार से जुड़े कानूनों की जानकारी तथा बेटियों को बढ़ावा देने एवं सफलता के लिए कडी मेहनत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश की पत्नी प्रियंका विज ने कहा कि आज बेटियां आगे बढ़ रही है, ये गर्व की बात है।

Innovation is giving wings to the dreams of daughters Hamari Lado

इस मौके पर बेटियों को विधिक ब्रोशर भी प्रदान किए गए। बेटी लक्षिता ने कहा कि हम अपने-आप को मजबूत करें, बदलाव हम खुद लाएंगी पर जिला जज ने उसकी सोच की सराहना की। कार्यक्रम में बेटी स्वाती, आकांक्षा, अनुप्रिया, श्वेता, सुहानी और काजल ने भी अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए। इसी प्रकार कलेक्टर निवास पर कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं उनकी पत्नी हेमा राजेन्द्र ने केन्द्रीय विद्यालय की बेटियों को सफलता के मार्ग पर बढ़ने के टिप्स दिए। उन्होंने दृढ निश्चय के साथ कडी मेहनत करने का संदेश दिया तथा कहा कि लक्ष्य के प्रति जुट जाओ, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने बेटियों से खुलकर संवाद किया तथा उनकी रूचि, अभिरूचि के बारे में जानकारी ली। बेटियों ने भी अपने सपनों एवं लक्ष्य को पाने के लिए जुटकर मेहनत करने का वादा किया। कलेक्टर और उनकी पत्नी ने आर्ट, कल्चर तथा शिक्षा के संबंध में बेटियों के सवालों को गंभीरता से सुना तथा उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। कलेक्टर निवास पर बेटी शालू मीना ने आईएएस एवं मिताली चौधरी ने स्पेस साइंटिस्ट एवं पाइलट बनने की संकल्प व्यक्त किया। इस पर कलेक्टर ने बेटियों को मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक ऋचा शर्मा, एडीईओ मंजू जैन, एडीईओ घनश्याम बैरवा, पीआरओ सुरेश गुप्ता, बाल अधिकारिता सहायक निदेशक श्रृद्धा गोत्तम और प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय राजेश्वर सिंह भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !