Sunday , 8 March 2026
Breaking News

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नवाचार, 15 हजार से कम भर्ती वाली परीक्षाएं ऑनलाइन ही 

भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी चयन बोर्ड कई नवाचार करने जा रहा है। प्रमुख रूप से 15 हजार से कम भर्ती वाली परीक्षाएं ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन करने पर विचार है। इसके लिए कम्प्यूटर बेस्ड सिस्टम तैयार किया जा रहा है। बोर्ड की लीगल और तकनीकी सेल विभिन्न इंजीनियरों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुकी हैं। बोर्ड 15 हजार से कम भर्तियों वाली परीक्षा कराने के लिए दो तरह से सिस्टम पर काम हो रहा है। पहला कम्प्यूटर बेस्ड और दूसरा तकनीकी या मोबाइल आधारित होगा।

 

यह सब मामला टाइम लाइन पर आधारित होगा। जैसे परीक्षा से ठीक पहले लिंक परीक्षार्थियों के मोबाइल पर आएगा। तय समय पर लिंक ओपन करने पर प्रवेश पत्र कोड या नंबर इंद्राज करेंगे तो स्क्रीन पर प्रश्न आएगा। इसकी भी टाइम लाइन तय होगी। तय समय उत्तर लोड करना होगा, वरना स्क्रीन पर दूसरा प्रश्न आ जाएगा। दूसरा सिस्टम यह भी हो सकता है कि एक ही एग्जाम के कई अलग-अलग प्रश्न पत्र एबीसीडी सिस्टम से तैयार किए जाएं और एग्जाम के दिन रोल नंबर के आधार पर ओड-इवन यानी सम-विषम पर आधारित परीक्षा कराएं। हालांकि इसमें समय लगेगा।

 

Innovation to stop fraud, examinations for recruitment of less than 15 thousand are online only.

 

इस पैटर्न का सबसे बड़ा फायदा फर्जीवाड़ा रोकने को लेकर होगा, क्योंकि कैसा भी एक्सपर्ट या होशियार प्रतियोगी हो, लेकिन 30 सेकंड से एक मिनट के समय में किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं ढूंढ सकता है। लेकिन चुनौती यह रहेगी कि कई अभ्यर्थी इतने एक्सपर्ट होते हैं, जो उसी दौरान इंटरनेट पर सर्च कर जवाब ढूंढने का प्रयास कर सकते हैं। इसका समाधान भी जरूरी है। जिन्हें आंसर पता है, वह चंद सेकंड में ही जवाब अपलोड कर सकेगा।

 

पिछले 5 साल के दौरान कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर आउट हो चुके हैं। डमी अभ्यर्थियों के पकड़े जाने के मामले भी आम हुए हैं, जो उत्तीर्ण भी हुए और दूसरे लोग नौकरी में लग गए। कुछ समय पहले ही एसओजी ने 50 से अधिक फर्जी एसआई को प्रशिक्षण के दौरान गिरफ्तार किया था। ऐसे सभी फर्जीवाड़े रोकने लिए भर्ती एजेंसी राजस्थान लोक सेवा आयोग और राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी चयन बोर्ड नवाचार कर रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !