Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला कारागृह का निरीक्षण कर बंदियों को दी विधिक जानकारी

जिला कारागृह का निरीक्षण कर बंदियों को दी विधिक जानकारी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज मंगलवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण श्वेता गुप्ता द्वारा जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरको की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की गई। उन्होंने कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई के निर्देश प्रदान किये। साथ ही बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए। कारागृह में महिला बंदी हेतु एक बैरक है। निरीक्षण के दौरान कारागृह में कोई भी महिला बंदी नहीं पाई गई। मौके पर उपस्थित पृथ्वी सिंह कविया कारापाल जिला कारागृह सवाई माधोपुर ने बताया कि कारागृह में कुल बंदियों की संख्या 112 है जिनमें से 102 बंदी अण्डर ट्रालय एवं 10 बंदी सजायाप्ता है। कारागृह में पुरूष बंदियो हेतु 02 एवं महिला बंदी हेतु 01 बैरक है। कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु रसोई-घर की नियमित साफ-सफाई रखने तथा समय-समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने एवं बंदियों की कोविड-19 जांच हेतु निर्देश प्रदान किये। कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना  आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान अभय कुमार गुप्ता, तपेश जैन पैनल अधिवक्तागण व कारागृह स्टाफ आदि उपस्थित थे।

Inspecting the district jail and giving legal information to the prisoners in sawai madhopur

बीससूत्री कार्यक्रम एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक 23 सितंबर को

बीससूत्री कार्यक्रम द्वितीय स्तरीय समिति एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में 23 सितंबर को सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी। मुख्य आयोजना अधिकारी बाबूलाल बैरवा ने यह जानकारी दी।

पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक 17 सितंबर को

पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक पंचायत समिति प्रधान निरमा मीना की अध्यक्षता में 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे पंचायत समिति सभागार में आयोजित की जायेगी। विकास अधिकारी रामावतार मीना ने यह जानकारी दी।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !