सवाई माधोपुर उपखंड अधिकारी रघुनाथ ने गुरूवार को जिला खेल अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां खेल अधिकारी कार्यालय में खेल अधिकारी अनुपस्थित मिले।

सरकारी सूत्रों के अनुसार उपखंड अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर किए गए निरीक्षण में खेल अधिकारी कार्यालय में कार्मिकों की उपस्थिति जांची। कार्यालय में एक लिपिक एवं कोच उपस्थित मिले। उन्होंने निरीक्षण की मौका रिपोर्ट तैयार करवाई है। एसडीएम ने बताया कि खेल अधिकारी कार्यालय में संविदा कार्मिकों में से भी अधिकांश कार्मिक उपस्थित नहीं मिले।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया