Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से इंस्पेक्टर सीमा शर्मा की हुई मौत

दौसा कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर सीमा शर्मा की शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 8 बजे बाद पुलिस लाइन के समीप की बतायी जा रही है। जब सीमा शर्मा सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सब इंस्पेक्टर को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें जयपुर रैफर कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी अनिल कुमार व एएसपी अनिल सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। घायल सब इंस्पेक्टर को जयपुर ले जाते समय रास्ते में अधिक तबीयत खराब हो गई। जिसे जगतपुरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे इन दिनों प्रशिक्षण में चल रही थी।

Inspector Seema Sharma died due to unknown vehicle accident
उल्लेखनीय है कि सब इंस्पेक्टर सीमा शर्मा लवाण और महिला थाने की थाना प्रभारी रह चुकी थी। इनकी कार्यशैली दबंग अंदाज की थी। वहीं उन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी पुकारा जाता है। सामान्य रूप से हंसमुख और मिलनसार थी। इनकी मौत की सूचना से पुलिस जगत के साथ ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। पति के साथ कार से जयपुर जा रही सीमा शर्मा सड़क पर क्यों रुकी और क्यों सड़क पार कर रही थी यह अभी रहस्य बना हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !