जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने बौंली पंचायत समिति के जोलन्दा गांव स्थित आंगनबाडी केन्द्र के नजदीक तलाई की जल्द से जल्द साफ-सफाई के निर्देश जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं ग्राम पंचायत को दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को इस क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान वहां गंदगी फैली होने पर नाराजगी जताई और वहां मौजूद अधिकारियों को साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यहां पानी के उचित निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने वहां उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने गांव के पटवारी, ग्राम सेवक और जलदाय विभाग के अधिकारियों को पानी निकास की समस्या पर शीघ्र ही नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मलारना डूंगर मनोज वर्मा एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया