Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ऋण माफी योजना के लाभान्वितों की सूचियां चस्पा करने के निर्देश

जिला कलेक्टर एवं प्रषासक सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड डाॅ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के विकास कार्य योजना की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर कक्ष में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में अल्पकालीन फसली ऋण वितरण के अतिरिक्त बैंक को अन्य मदों में ऋण वितरण कर अपनी आमदनी में वृद्धि करने तथा वर्षभर विकास कार्य योजना के मदों की सत्त समीक्षा कर लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित के जिला कलेक्टर के द्वारा निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऋण माफी योजना 2018 के अन्तर्गत जिन पात्र कृषक सदस्यों को ऋण माफी का लाभ मिला है। उनकी सूचियां समिति मुख्यालय पर चस्पा करवायी जाने के निर्देश दिए ताकि संबंधित समिति के किसानों को योजना अन्तर्गत माफी की जानकारी मिल सकें।

Instructions publishing lists beneficiaries debt waiver scheme
जिला कलेक्टर को बैठक में सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक के.एम. मीना ने अवगत कराया कि ऋण माफी योजना 2018 में अनियमितता पाये जाने पर भाड़ौती, कोयला, गुर्जर बड़ौदा एवं उद्गांव समिति के व्यवस्थापकों को निलम्बित किया जा चुका है तथा कोयला एवं भाड़ौती के प्रकरणों में न्यायालय में इस्तगासा भी दायर करवा दिया गया है तथा कोयला, गुर्जर बड़ौदा, उदगांव व भाड़ौती, खेडली, सुकार, रानीला समितियों की धारा 55 की जांच हेतु जांच अधिकारी नियुक्त किये जा चुके हैं।
प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले की 54 समितियों के व्यवस्थापकों के विरूद्ध सेवा नियमों के अन्तर्गत जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं जांच समिति द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार करौली जिले की 61 समितियों के व्यवस्थापकों के विरूद्ध सेवा नियमों के अन्तर्गत कार्यवाही जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं जांच समिति द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इस बाबत् प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि सवाई माधोपुर एवं करौली जिले के समस्त समिति व्यवस्थापकों को पाबन्द किया गया कि वे अपनी समिति के ऋण माफी योजना 2018 की सूचियां समिति मुख्यालय पर आवश्यक रूप से चस्पा कर मोबाईल पर फोटो सुरक्षित रखें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !