सवाई माधोपुर: जिले को न*शा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ जिला नार्को कोर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक सोमवार को कलक्टर कक्ष में जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभागवार समीक्षा कर न*शा रोकथाम के लिए समन्वित व प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने अ*फीम, गां*जा, ट्रामा*डोल, को*डिन आधारित दवाओं व साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवै*ध खपत पर सख्त रोक लगाने और रेलवे स्टेशन से होने वाली अ*वैध सप्लाई पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए है।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिले में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ड्र*ग नियंत्रण अधिकारी सिंधु कुमारी ने बताया कि जिले के 576 मेडिकल स्टोर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी में हैं, शेष मेडिकल स्टोर पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाई जा रहे हैं तथा चिकित्सक की पर्ची पर ही दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में सभी विद्यालयों में न*शा मुक्ति विषयक नाटक, वाद-विवाद और कार्यशालाएं आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरूक करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए गए। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि किसी भी स्कूल-कॉलेज से 100 मीटर के दायरे में मादक पदार्थों की दुकान न हो। मनोचिकित्सक डॉ. गौरव चन्द्रवंशी ने बताया कि सितंबर माह में शिविर लगाकर अनेक न*शा पीड़ितों की काउंसलिंग की गई है तथा न*शा मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
