Saturday , 7 March 2026
Breaking News

चुनाव के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

पंचायत आम चुनाव 2020 के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं सहायक प्रभारियों की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रकोष्ठ प्रभारियों से अपने अपने प्रकोष्ठ की कार्य योजना पर चर्चा करते हुए दी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह ने कहा कि चुनाव का कार्य समयबद्ध कार्यक्रम है, इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अपने अपने कार्य को समय पर एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करें।

Instructions given reviewing preparations made elections
बैठक में कार्मिकों के प्रशिक्षण, मतदान दलों के गठन प्रशिक्षण, मतदान दलों के गठन के साथ ही अन्य प्रकोष्ठों के संबंध में निर्देश देते हुए त्वरित कार्य करने की बात कही। समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर सामान्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में भी संबंधित प्रभारी को निर्देश दिए।
बैठक में स्टोर प्रभारी, डाक मतपत्र प्रभारी, पहचान पत्र प्रभारी को पूरी तैयारियों के साथ कार्य के निर्देश दिए। प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता पालना प्रकोष्ठ के प्रभारी को निगरानी रखने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रुपिंग चार्ट प्रभारी एवं रूटचार्ट प्रकोष्ठ के प्रभारी को ग्रुपिंग रूटचार्ट प्राप्त कर इसे तैयार करने, वाहनों की आवश्यकता के अनुसार अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही के निर्देश भी दिए।
बैठक में रसद अधिकारी को राशन सामग्री, अल्पाहार, प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक सामग्री की उपलब्धता, सामग्री के बैग तैयार करने सहित अन्य तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार लेखा प्रकोष्ठ, शिकायत एवं कंट्रोल रूम प्रकोष्ठ के प्रभारी से अपने प्रकोष्ठ को मजबूत बनाते हुए सभी कार्याे को त्वरितता से पूरे करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वाहन व्यवस्था प्रकोष्ठ के प्रभारी को वाहनों की आवश्यकता, उपलब्धता एवं अन्य स्थिति की पहचान सुनिश्चित करते हुए सुविधा सॉफ्टवेयर से वाहनों के अधिग्रहण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में लेखा प्रकोष्ठ, स्टोर एवं ईवीएम, मतपत्र से संबंधित प्रकोष्ठ के प्रभारियों को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए।
सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों से उन्होंने बिंदूवार समीक्षा करते हुए अपने अपने प्रकोष्ठ के कार्याे को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से सवाल जवाब करते हुए कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में आरएएम, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश चन्द्र, एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !