Saturday , 7 March 2026
Breaking News

निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करवाने के दिये निर्देश

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आज गुरुवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत खिलचीपुर, भूरी पहाड़ी, डूंगरी व ऐण्डा का औचक निरीक्षण कर प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान खिलचीपुर ग्राम पंचायत में सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्मित आवासों व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत मैजिक पिट, सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया तथा ग्राम पंचायत में महानरेगा के रजिस्टरों की जांच की। ग्राम पंचायत भूरी पहाड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों का निरीक्षण किया।

 

Instructions given to complete the construction works on time

 

प्रगतिरत आवासों को जल्द पूर्ण करने हेतु लाभार्थियों को निर्देश दिये वहीं ग्राम पंचायत में समस्त योजनाओं के रिकॉर्डो की जांच की। ग्राम पंचायत प्रशासन को सामुदायिक स्वच्छता परिसर को अविलम्ब पूर्ण करवाने व राजीव गांधी सेवा केन्द्र परिसर की चारदीवारी का कार्य करवाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत डूंगरी में जर्जर आंगनवाड़ी केन्द्र का सर्वें कर ऐस्टीमेट बनाने के निर्देश दिये एवं स्वच्छता के अन्तर्गत सामुदायिक स्वच्छता परिसर व गांव में तरल कचरा प्रबधंन के तहत नाली निर्माण करवाने के भी निर्देश दिये। इस दौरान समय सिंह मीना विकास अधिकारी पंचायत समिति सवाई माधोपुर, आनंदी लाल मीना सहायक अभियंता, ग्राम पंचायत सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ तकनीकी सहायक सहित कई अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !