Saturday , 5 September 2026
Breaking News

फॉलोअप शिविर में न्यूत प्रगति पर ग्राम विकास अधिकारी को चार्जशीट देने के दिए निर्देश

अवैध खनन की शिकायत पर मौके पर जाकर की कार्रवाई, एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्त

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सूरवाल, सुनारी, मैनपुरा एवं सिनोली के आयोजित फॉलोअप शिविर में आज शुक्रवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सूरवाल में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने जनसुनवाई की। जिला कलेक्टर ने शिविर में पंचायत से संबंधित आमजन की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका निस्तारण किया। साथ ही पूर्व में बकाया प्रकरणों की समीक्षा कर उनका निस्तारण भी किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश सैनी से ग्राम पंचायत सिनोली व सुनारी में अभियान के तहत दिये गये पट्टों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिस पर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं देने एवं ग्राम पंचायत सिनोली व सुनारी में पट्टों की प्रगति न्यून होने के कारण जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना को ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश सैनी को चार्जशीट देने के निर्देश प्रदान किए।

 

Instructions given to give charge sheet to Village Development Officer on new progress in follow-up camp

 

इसके साथ-साथ इस संबंध में जांच कमेटी गठित कर प्रकरण की सम्पूर्ण जांच करवाने के निर्देश दिए। उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों द्वारा अवैध खनन की शिकायत की। इस पर शिविर प्रभारी के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम द्वारा चल रहे अवैध खनन स्थल पर पहुंचकर अवैधन खनन को रूकवाकर मौके से एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। शिविर में तहसीलदार सवाई माधोपुर प्रीति मीना को 12 प्रकरण, विकास अधिकारी सवाई माधोपुर 12 तथा अन्य विभागों को अतिक्रमण, आवास आदि के संबंध में 10 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें से तहसीलदार से 4 मामलों के संबंध में एवं अन्य विभागों से एक प्रकरण के संबंध में जवाब प्राप्त हुए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !