जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने नगर परिषद सवाई माधोपुर एवं गंगापुर के आयुक्तों को निर्देश देकर दीपावली तक नगर परिषद क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर बेहतर सफाई प्रबंधन के निर्देश दिए है।
कलेक्टर नगर परिषद आयुक्तों को निर्देश दिए कि सेक्टर वाइज प्लान बनाकर सफाई की व्यवस्था की जाए। उन्होंने ठेकेदार के व्यक्तियों एवं नगर परिषद के सफाई कर्मियों को टास्क देकर मोहल्ले वाइज सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर ने आयुक्त को निर्देश दिए है कि सफाई के लिए कार्मिकों को इस प्रकार नियोजित करें कि बेहतर प्रबंधन हो। नालियों की नियमित सफाई हो तथा इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए।
कलेक्टर ने नगर परिषद के कार्मिकों को सेक्टर की जिम्मेदारियों देकर प्रभावी व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए है। नगर परिषद आयुक्त ने कलेक्टर को बेहतर सफाई व्यवस्था करने सहित बेहतर प्रबंधन का भरोसा दिलाया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया