Saturday , 5 September 2026
Breaking News

विकास अधिकारी सवाई माधोपुर, चौथ का बरवाड़ा व बौंली को 17 सीसीए में नोटिस देने के निर्देश

जिला परिषद की योजनाओं की प्रगति समीक्षा

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर क्रियांविति गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट घोषणा क्रियांविति के संबंध में प्रगति समीक्षा की। महात्मा गांधी नरेगा में मानव दिवस सृजित करने एवं वेज रेट में न्यून प्रगति पर विकास अधिकारी सवाई माधोपुर, चौथ का बरवाड़ा एवं बौंली को 17 सीसीए का नोटिस जारी करने के निर्देश सीईओ जिला परिषद को दिए है।

 

बैठक में कलेक्टर ने जिले में नवगठित 29 ग्राम पंचायतों के कार्यालय भवन के लिए भूमि आवंटन एवं भवन निर्माण की समीक्षा की। भूमि आवंटन से शेष रही पंचायतों के लिए भूमि आवंटन करवाने तथा जिनमें आवंटन हो चुका है वहां भवन निर्माण संबंधी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार चार ब्लॉक पर बनने वाले अंबेडकर सामुदायिक भवन के संबंध में समीक्षा की। कलेक्टर ने प्रत्येक पंचायत पर दो-दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाने के संबंध में जिला परिषद के सीईओ एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी से जानकारी ली। वहीं डीजी सेट के लिए हुई प्रगति की समीक्षा की।

 

Instructions to give 17 CCA notice to Development Officer Sawai Madhopur, Chauth Ka Barwada and Bonli

 

कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की उपयोगिता सुनिश्चित करने तथा इनके रखरखाव के संबंध में ग्राम विकास अधिकारी को पाबंद करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजीव गांधी जल संचय योजना के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देने वाले स्ट्रक्चर निर्माण के कार्यों की प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में कार्य स्वीकृत करने, मानव दिवस सृजन, सौ दिवस का रोजगार तथा वेज रेट के संबंध में समीक्षा कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने नजूल सम्पत्ति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में कलेक्टर ने सड़क के किनारे प्लांटेशन करवाने, बापू वाटिका विकसित करवाने, न्यूट्री गार्डन विकसित करवाने, सड़क किनारे झाड़ियों को हटवाने सहित नरेगा से डवटेल कर किए गए कार्यों के संबंध में प्रगति समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

उन्होंने जिला परिषद के अधिकारियों एवं प्रकोष्ठ प्रभारियों को मिशन मोड़ में कार्य करते हुए योजनाओं को क्रियांवित करने तथा पात्र लोगों को योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला परिषद उत्तम सिंह शेखावत, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, रमेश मथुरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !