Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

जिला कलेक्टर ने जिले में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार जिला कलेक्टर ने सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 तथा शहरी क्षेत्र में 200 सैंपल प्रतिदिन तथा उप जिला अस्पताल गंगापुर सिटी परिसर में 100 तथा अरबन एरिया में 150 सैंपल प्रतिदिन लेने के निर्देश दिये हैं। जिले के सभी उपखण्डों में न्यूनतम 100 सैंपल प्रतिदिन लिये जाने के भी निर्देश जिला कलेक्टर ने दिये हैं।
जिला कलेक्टर ने बताया कि अधिक कोरोना जाॅंच से मरीज का समय पर पता लगने की सम्भावना बढ़ जाती है। समय पर उपचार मिलने पर मरीज स्वस्थ भी हो जाता है। जिले में 22 जुलाई तक 10404 कोरोना जांच हुई।

Instructions increase corona sampling Sawai Madhopur

जिला कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सैंपलिंग लेने में 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, गर्भवती महिला, 10 वर्ष से छोटे बच्चे, गम्भीर बीमार का पर्याप्त अनुपात हो।
जिला कलेक्टर ने मास्क और सामाजिक दूरी के पालन सम्बंधी निर्देशों की कड़ाई से लागू करने के निर्देश देकर सभी एसडीएम, तहसीलदार, नगरपरिषद आयुक्तों, नायब तहसीलदसरों को निर्देश दिये हैं कि मास्क न लगाने, सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर जुर्माना लगाये तथा रोज रिपोर्ट दें क्योंकि लम्बे समय से जागरूकता अभियान चलाने, बार-बार समझाने के बाद भी कुछ लोग स्वयं का और दूसरों का स्वास्थ्य खतरे में डाल रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !