Saturday , 7 March 2026
Breaking News

स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश  

लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर आचार संहिता लगने के पश्चात हरिराम मीणा जिला नोडल अधिकारी (स्वीप) प्रकोष्ठ एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सवाई माधोपुर की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश आर्य के सानिध्य में लगभग 21 से ज्यादा विभागों की कन्वर्जेंस बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर सभागार में किया गया।

 

बैठक में सभी विभागों से आए जिला अधिकारियों को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत अब तक प्रत्येक विभाग द्वारा करवाई गई स्वीप गतिविधियों की जानकारी के लिए उनके फोटोग्राफ्स ,पीपीटी, पिक्चर्स, डॉक्यूमेंटेशन की जानकारी देने के लिए कहा गया लेकिन किसी भी विभाग के अधिकारी के द्वारा मतदाता जागरूकता के अंतर्गत किए गए कार्यों की जानकारी से मौखिक अवगत नहीं करवाया।

 

Instructions to increase voting percentage through sweep activities

 

जिस पर स्वीप प्रभारी मीना नें गहरी नाराजगी व्यक्त की एवं सभी विभागों को निर्देशित किया कि आज ही उनके द्वारा मतदाता जागरुकता के लिए किए गए कार्यों की पीपीटी, पिक्चर्स, डॉक्यूमेंटेशन तैयार करके प्रस्तुत करने को कहा एवं आने वाले चुनाव के लिए स्वीप गतिविधियों को ब्लॉक लेवल से ग्राम स्तर तक करवाने के निर्देश प्रदान किए।

 

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश आर्य ने स्वीप गतिविधियों के माध्यम से लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में उपखंड अधिकारी अनिल चौधरी, अतरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा, नीरज भास्कर, अजय शर्मा, पारस जैन चंद्रमोहन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !