Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नाकों पर वाहनों को नियमित रूप से चैक करने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने गत रविवार को देर रात्रि मध्यप्रदेश की सीमा पर पालीघाट स्थित नाके का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौक पोस्ट पर मौजूद कर्मचारियों को अवैध गतिवधियों को रोकने के लिए सजग रहने के निर्देश प्रदान किए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी चुनाव कराने में चैक पोस्ट/नाकों में कार्यरत प्रवर्तन एजेन्सियों के कार्मिकों की महत्ती भूमिका है। किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही लोकसभा आम चुनावों को प्रभावित कर सकती है।

 

उन्होंने मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित पालीघाट नाके पर स्थित पुलिस कार्मिकों एवं एफएसटी टीम को यह हिदायत दी। उन्होंने इस दौरान पुलिस नाके के कार्मिकों द्वारा वाहन चैकिंग संधारण रजिस्टर का भी निरीक्षण कर उपखण्ड अधिकारी खण्डार एवं पुलिस उपाधीक्षक को नाके पर वाहनो को नियमिति रूप से चैक करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान नाके पर आबकारी विभाग के दल को भी नाके पर नियमित रूप से आबकारी दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।

 

Instructions to regularly check vehicles at checkpoints

 

कुशालीपुरा में किया एफएसटी टीम का निरीक्षण:- इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कुशालीपुरा चौकी पर एफएसटी टीम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वाहनों की गहनता से चैकिंग करें। ताकि वहां से किसी भी प्रकार से 50 हजार से अधिक की नकदी तथा अन्य अवैध सामग्रियों को निगर्मन न हो सकें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !