बजरी समेत सभी अवैध खनन और परिवहन को सख्ती से रोकने के लिये दृढ इच्छाशक्ति के साथ सुनियोजित और समन्वित कार्यवाही की जाए।
सरकारी सूत्रों के अनुसार जिला कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में इस बिन्दु को रेखांकित करते हुये निर्देश दिये कि नोडल विभाग माइनिंग अधिक विस्तृत कार्ययोजना बनाये, अवैध परिवहन के परम्परागत और नये रूट चार्टों की स्टडी करें, मुखबिर लगाये, पुलिस की इंटेलिजेंसी से टाईअप करें और अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करें।

जिला कलेक्टर ने बताया कि गत 2 सप्ताह में जिस कार्ययोजना और समन्वय से कार्य कर बजरी माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई, इसे आगे भी बनाये रखें।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर बी.एस. पंवार, सहायक वन संरक्षक संदीप, सहायक खनिज अभियन्ता ललित मंगल, जिला परिवहन अधिकारी महेश मीना, एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ व अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया