जिले में ब्लाॅक स्तर पर मंगलवार को गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ किया जाएगा। जिसके तहत नौनिहालों को डायरिया से मुक्त करने के लिए ओआरएस का घोल और जिंक टेबलेट दी जाएगी। पखवाडा 28 मई से लेकर 9 जून तक चलेगा।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व कार्यक्रम नोडल अधिकारी डाॅ कैलाश सोनी ने बताया कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों की दस्त व कुपोषण से होने वाली मृत्युदर में कमी लाने व आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से इस पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान एएनएम व आशा ओआरएस के पैकेट व जिंक की गोलियां वितरित करेंगी। सभी चिकित्सा संस्थानों व पर चिकित्सा कर्मियों द्वारा जिंक काॅर्नर की स्थापना कर ओआरएस बनाने व प्रयोग करने की विधि बताई जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
