Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सघन वृक्षारोपण अभियान माइक्रो प्लानिंग की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

पौधों का रखरखाव और उनकी सुरक्षा अगले 3 वर्ष तक हो सुनिश्चित- अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज

जयपुर:- ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में सघन वृक्षारोपण अभियान की माइक्रो प्लानिंग को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समस्त जिलों के जिला कलेक्टर विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े।

 

 

कुमार ने जिलेवार पौधारोपण अभियान की तैयारियां, व्यवस्था और आम समस्यायों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिये कि पौधों का रखरखाव और उनकी सुरक्षा कम से कम अगले 3 वर्ष तक सुनिश्चित होनी चाहिये। साथ ही पौधा रोपण जमीन पर निराई-गुड़ाई और पानी की उचित व्यवस्था बनी रहे।

Intensive tree planting campaign review meeting of micro planning organized in jaipur
पौधारोपण के लिए बने गड्डो का तय हो पैरामीटर:-
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिए की पौधा रोपण के लिए बने गड्डो का पैरामीटर तय हो जिससे पौधों का उचित विकास हो सके। इसके लिए संबंधित जिले के डीएफओ अपने सभी ग्राम पंचायत स्तर तक ग्राम विकास अधिकारी को यह निर्देश पहुंचना सुनिश्चित करें।
गौशाला के आसपास पौधारोपण अधिक हो:-
पौधों की नियमित सिंचाई के लिए कुमार ने चारागाह जमीन पर पौंड खुदवाने के निर्देश दिये जिससे लंबे समय तक पौधे जीवित रह सकें। साथ ही गौशाला के आसपास पर्याप्त पानी की व्यवस्था होने के कारण उन्होंने यह भी सलाह दी की गौशाला के आसपास पौधारोपण अधिक हो।
स्थानीय पौधे लगाने पर भी जोर:- 
कुमार ने विभिन्न जिलों में वहां की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए वहां जीवित रहने वाले स्थानीय पौधे लगाने पर भी जोर दिया। जिससे पौधे अधिक से अधिक समय तक पर्यावरण के अनुकूल जीवित रह सके।
बैठक के दौरान शासन सचिव एवं आयुक्त पंचायतीराज रवि जैन, ई.जी.एस. आयुक्त टीना डाबी सहित विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !