Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बच्चों व किशोर-किशोरियों को किया जाएगा कृमि मुक्त

बच्चों व किशोर-किशोरियों को किया जाएगा कृमि मुक्त

कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर, पोषण और बौद्धिक विकास पर भी हानिकारक प्रभाव डालता है। निश्चित समायंतराल पर कृमि मुक्त(डिवर्मिंग) करने से कृमि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है। राज्य में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण हेतु राज्य सरकार के प्रयासों को ध्यान में रखते हुए 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिमुक्त करने हेतु जिले में 5 से 11 अक्टूबर तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम प्रथम पंक्ति कार्यकर्ताओं (एएनएम, आशा, आँगनवाडी कार्यकर्ता) द्वारा आँगनवाडी केन्द्रों (शहरी एवं ग्रामीण), उप स्वास्थ्य केन्द्रों एंव शहरी क्षेत्र में अरबन पीएचसी के माध्यम से 1-19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजाॅल की दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम की मानक संचालन प्रक्रिया राज्य स्तर से निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार कार्यक्रम के संचालन के विस्तृत दिशा निर्देशों की पालना की जानी है। कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की प्रतिकूल घटना के समाधान व प्रबंधन हेतु प्रत्येक चिकित्सा संस्थान (सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी, एसडीएच, डीएच) में एडवर्स इवेंट रेस्पोंस मैनेजमेंट टीम का गठन किया जायेगा साथ ही 108 को तैयार रखा जायेगा।
उन्होंने बताया कि 1 से 2 वर्ष तक के बच्चें आधी गोली को पूरी तरह चम्मच में चूरा कर (पीस कर) स्वच्छ पानी में मिलाकर ही चम्मच से पिलाना, 2 से 3 वर्ष तक के बच्चे एक पूरी गोली (चूराकर पानी के साथ) तथा 3 से 19 वर्ष तक के बच्चे पूरी एक गोली (चबाकर पानी के साथ) खिलाई जायेगी। किसी भी बच्चे अथवा परिवारजन को गोली घर ले जाने के लिए नहीं दी जाएगी। एएनएम, आशा, आँगनवाडी कार्यकर्ता अपने सामने ही बच्चों केा गोली खिलाएगी।
जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका ने बताया कि एनडीडी कार्यक्रम के क्रियान्वयन में कोविड-19 के समस्त दिशा निर्देशों एवं सुरक्षा उपयों की पालना की जाएगी। कन्टेंमेंट जोन व कोविड पाॅजिटिव घरों में कार्यक्रम का आयोजन कन्टेंमेंट क्षेत्र मुक्त होने के पश्चात ही किया जायेगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य सहयोगी विभागों, संगठनों (पंचायती राज, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, राष्ट्रीय कैडेट कोर और स्काउट एवं गाइड) के अधिकारियों को सम्मिलित किया जाएगा।

International Senior Citizen's Day celebrated at sawai madhopur

 

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया

वरिष्ठ नागरिक संस्थान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कैलाश गुप्ता ने ईश वंदना के साथ किया। महामंत्री हुकम चंद गुप्ता ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। सभा की अध्यक्षता सुरेश सोगानी ने की। कार्यक्रम का संचालन कल्याणचंद गुप्ता ने किया।
इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। संस्थान अध्यक्ष सुरेश सोगानी द्वारा प्रदेशाध्यक्ष भवन सेठ द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री को वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 सूत्रीय मांग पत्र के बारे में विस्तार से बताया। अंत में सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला के पिता कृष्ण बिडला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !