जिला कलेक्टर पी.सी. पवन के मुख्य आतिथ्य में रविवार को एक निजी होटल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर बाघ बचाने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों की जानकारी दी गई। वैश्विक परिदृश्य में भारत में बाघों की संख्या सर्वाधिक बताई गई। बताया गया कि अगर वनों में बाघों का संरक्षण होता है तो इससे पूरी वन्य जीव श्रंखला संरक्षित होती है। बाघ संरक्षण में सवाई मधोपुर ने विश्व में अलग पहचान बनाई है। सवाई माधोपुर में बाघ पर्यटन इस क्षेत्र की आय का मुख्य स्त्रोत है।
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि बाघ संरक्षण के विभिन्न कार्यों के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग पूर्व की भांति किया जाएगा।
मुख्य वन संरक्षक वाई के साहु ने बाघ संरक्षण के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त जिला पुलिस अधिक्षक लक्ष्मणदास ने बाघों के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला वन अधिकारी मुकेश सैनी, बाघ संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे धर्मेन्द्र खाण्डल ने बाघ संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन समाजिक कार्यकर्ता प्रेरणा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक अरविन्द झा एवं संजीव शर्मा तथा वन्य जीव प्रेमी उपस्थित रहे।