सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राध्यापिकाओं द्वारा मैनपुरा गांव में रैली निकालकर महिला समानता के प्रति समाज को जागरूक किया गया और महिलाओं के योगदान की सराहना करने का संदेश दिया गया।
रैली के बाद महाविद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. मुकेश चन्द जोशी ने कहा कि यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों को याद करने और समानता की राह में आने वाली चुनौतियों पर विचार करने का अवसर देता है। उन्होंने बताया कि यह दिवस लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण, अधिकारों और सम्मान को बढ़ावा देने तथा भेदभाव के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है।
इस मौके पर छात्राध्यापिका पूजा गौतम, नंदिनी शर्मा और सपना मीना ने महिलाओं की एकता और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए इतिहास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के उदाहरण प्रस्तुत किए और वर्तमान समय में महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा, व्याख्याता सोनू जांगिड़, शाजिया नसीब, मुक्ता अग्निहोत्री, सुमन सैनी, बद्री नारायण शर्मा, देवेंद्र कुमार गौतम, सुरेश चन्द रेशवाल, रश्मि फौजदार सहित महाविद्यालय का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
