सवाई माधोपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, सवाई माधोपुर (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा दिनांक 17 से 21 जून तक विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई। इनका उद्देश्य जनसामान्य में योग, स्वच्छता, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
प्रमुख गतिविधियों में योग प्रशिक्षण शिविर (17-19 जून), स्वच्छता अभियान, सामूहिक योगाभ्यास हरित संकल्प, हरित योग, पौध वितरण एवं वृक्षारोपण, लघु फिल्म प्रदर्शन शामिल थीं। इस संपूर्ण आयोजन में लगभग 1100 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान संग्रहालय के वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा, सुस्मिता नामाता, प्रमोद कश्यप, रंजीत बोरए, सलाउद्दीन खान, मँगत सिंह सहित योग प्रशिक्षक रवि सैनी तथा अन्य स्टाफ, स्थानीय नागरिक, ग्रामीण एवं छात्र सम्मिलित रहें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
