जयपुर: मेडिकल एज्युकेशन डिपार्टमेंट ने जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज सहित राज्य के अन्य 5 मेडिकल कॉलेज से अटैच सरकारी हॉस्पिटल में नए अधीक्षक लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने इसके लिए आज से आवेदन मांगे है। आवेदन करने वालों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। विभाग ने आवेदन 6 नंवबर तक मांगे हैं।
मेडिकल एज्युकेशन डिपार्टमेंट ने जयपुर में एसएमएस हॉस्पिटल के अलावा स्टेट कैंसर हॉस्पिटल, पं. दीनदयाल उपाध्याय गणगौरी हॉस्पिटल, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कावंटिया हॉस्पिटल, जेके लोन, सैटेलाइट बनीपार्क और एस.आर गोयल हॉस्पिटल सेठी कॉलोनी में अधीक्षक पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा कोटा मेडिकल कॉलेज से अटैच 5 हॉस्पिटल, जोधपुर स्थित मेडिकल कॉलेज से अटैच 7 हॉस्पिटल, उदयपुर मेडिकल कॉलेज से अटैच 4 हॉस्पिटल, बीकानेर मेडिकल कॉलेज से अटैच 4 हॉस्पिटल और अजमेर मेडिकल कॉलेज से अटैच 2 हॉस्पिटल में अधीक्षक लगाने के लिए भी आवेदन मांगे है।
इससे पहले जयपुर के हॉस्पिटलों में अधीक्षक पद पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू मई-जून में इसी साल करवाए गए थे। लेकिन उनका रिजल्ट जारी किए बिना ही सरकार ने इन सभी इंटरव्यू को रद्द कर दिया है। ऐसे में अब नए सिरे से आवेदन मांगे है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
