Friday , 4 September 2026
Breaking News

इन परिवारों को ही मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेंडर

जयपुर: जिला रसद अधिकारी बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा 2024-25 से रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभान्वितों को 450 रूपये में एलपीजी गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जाना है।

 

lpg cylinders are now available to eligible families under nfs for rs 450 in rajasthan

 

 

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये एनएफएसए लाभार्थियों को 5 नवंबर से 30 नवंबर, 2024 तक अपने नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार से पोस मशीन के माध्यम से समस्त सदस्यों के आधार नम्बर की सीडिंग, ई-केवाईसी तथा परिवार के सदस्यों के नाम, समस्त एलपीजी आईडी की सीडिंग करवानी होगी तथा प्रत्येक लाभान्वित अपने साथ आधार कार्ड, जन आधारकार्ड, गैस डायरी (एलपीजी आईडी) व राशनकार्ड साथ लेकर जाएं, ताकि उन्हें रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी राशि का लाभ प्राप्त हो सके।

 

 

राशन डीलर द्वारा एनएफएसए परिवार के सीडिंग के बाद ही गेंहू का वितरण लाभार्थियों को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर जिले में कुल 134787 परिवार खाद्य सुरक्षा योजना मे चयनित है जिसके अंदर 536616 युनिटस चयनित है। ब्लॉक खण्डार मे 30404, चौथ का बरवाडा में 23922, बौंली में 21213, मलारना डूंगर मे 15000, सवाई माधोपुर मे 23966 एवं नगरपालिका खिरनी में 2344, बौंली में 2581 व सवाई माधोपुर मे 15357 चयनित परिवार है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !