Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भारत बंद के दौरान हुई हिंसक घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग

पिछले दिनों भारत बंद के दौरान हुई हिंसक घटनाओं में मारे गए एवं घायल हुए लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से सहायता राशि सहित हिंसक घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एसडीपीआई की ओर से राष्ट्रपति के नाम उपजिला कलेक्टर लक्ष्मीकांत कटारा को ज्ञापन सौंपा।

Demand for high level investigation violent incident Bharat Bandh Jai Bhim
ज्ञापन के जरिए उन्होंने बताया कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बीजेपी सरकार के गठन के बाद से दलितों को असफलता की ओर धकेला जा रहा है और वे अपना विरोध दर्ज करने के लिए 2 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान दे चुके थे। लेकिन इस भारत बन्द में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों पर हिंसा, सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पंहुचाया गया व पुलिस द्वारा इन तत्वों को खुला समर्थन देखने को मिला। वर्तमान में एससी, एसटी, मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों के सदस्यों के खिलाफ लंबे समय से अन्याय और भेदभाव के चलते जातिवाद को बढावा दिया जा रहा है।
एसडीपीआई कमजोर वर्गों के साथ विशेष रूप से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों में मजबूती से खड़ी रही है। हरियाणा की घटना, हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के रोहित वेमूला मामला, पुणे आजादी कुच, चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रासुका सहित कई मामलों में मजबूती से दलितों का पक्ष रखा है। एसडीपीआई 2 अप्रैल 2018 को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगो को पुलिस द्वारा डर का माहौल बनाकर अनुसूचित जातियों के निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करने की कडे शब्दों में निन्दा करती है।
ज्ञापन के माध्यम से एसडीपीआई मांग करती है कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे दलितों पर हमला कर हिंसा करने वालें लोगों का पर्दाफाश करने के लिए एक उच्च स्तर की कमेटी गठित कर न्यायिक जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाए। 2 अप्रैल को हुए भारत बन्द में पुलिस व प्रशासन द्वारा निर्दोष अनुसूचित जातियों के लोगों पर की गई कार्यवाही की न्यायिक जांच की जाए। लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत 02 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों में कुछ निर्दोष लोग मारे गऐ व अन्य गंभीर घायल हुए है उनको सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !