भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ भाडोती, खिरनी, गंभीरा, हरसोता, हरसोती, देवली, भारजा नदी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जन संपर्क कर लोगों को पीले चावल बांटकर 2 सितंबर से शुरू होने वाली भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में आने का निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर विधानसभा सह संयोजक गजानंद शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रभात जैन झंडेवाले आदि कार्यकर्ता साथ में उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया