मलारना चौड़ से डीडवाड़ा रोड़ की खस्ता हाल के चलते यह सड़क हादसों को न्यौता देती सी दिखाई देती है। सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। बारिश के कारण गड्डों में पानी भरा होने से गड्ढे नजर नहीं आते। इस सड़क से गुजरते समय एक ग्रामीण परिवार के सड़क के खड्डे में गिर जाने से एक बुजुर्ग का हाथ टूट गया।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण कई बार इस रोड़ की बदहाली की शिकायत भी की कर चुके हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया