भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीना ने केंद्र व राज्य सरकार के योजनाओं के लाभार्थियों को घर जाकर पीले चावल बांटते हुए जयपुर में आगामी शनिवार को आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए आमंत्रित किया।

अशोक राज ने बताया कि यह हमारी सदियों पुरानी परंपरा है, जब भी हम कोई शुभ काम करते हैं तो पीले चावल और हल्दी के विशेष महत्व को ध्यान में रखते हैं। इसलिए हल्दी लगे पीले चावल देकर लोगों को रैली में आने का निमंत्रण दिया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया