आईफोन-16 सिरीज की खास बातें:
- आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की कई खूबियों के साथ इस बार एप्पल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल नई सिरीज में किया गया है। टिम कुक ने इसे नए दौर की शुरुआत बताया है। हालांकि, एप्पल इंटेलीजेंस बीटा वर्जन में कुछ ही देशों में उपलब्ध होगा।
- आईफोन-16 का स्क्रीन साइज 6.1 इंच है, जबकि आईफोन-16 प्लस का स्क्रीन साइज 6.7 इंच है।
- आईफोन-16 प्रो का स्क्रीन साइज 6.3 इंच है और प्रो मैक्स का साइज 6.9 इंच है।
- आईफोन-16 प्रो मैक्स अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले वाला आईफोन होगा।
- कैमरा कंट्रोल फीचर के साथ एक नया एक्शन बटन जोड़ा गया है।
- चिपसेट की बात करें तो एप्पल ने दो जेनेरेशन आगे बढ़कर नई सिरीज में A18 चिपसेट दिया है। आईफोन-15 में A16 चिपसेट था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
