Thursday , 22 October 2026
Breaking News

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को आज गृह नगर मशहद में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत 68 देशों के नेता मौजूद

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का गत 19 मई की शाम एक हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया। रईसी के साथ उनके विदेश मंत्री और छह अन्य लोगों की भी मृ*त्यु हो गई। उन्हें कुछ ही देर में ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर मशहद में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को मशहद शहर लाया गया है। बता दें इसी शहर में रईसी का जन्म हुआ था।​ ईरानी मीडिया द्वारा बुधवार को प्रकाशित तस्वीरों में मशहद में अधिकारियों को अंतिम संस्कार के अंतिम दिन की तैयारी करते हुए दिखाया गया है। रईसी के परिजन भी गुरुवार सुबह मशहद एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। वे जल्द ही राष्ट्रपति के अंतिम विदाई कार्यक्रम में शामिल होंगे। तुर्किये की न्यूज एजेंसी अनादोलु के अनुसार इस आयोजन में दुनिया भर से करीब 68 देशों के नेता-डिप्लोमैट्स मौजूद होंगे। इनमें भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हैं। उनके अलावा कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी, इराकी पीएम मोहम्मद शिया अल सुडानी और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के अलावा कई देशों के राष्ट्रपति ईरान के मशहद शहर पहुंचे।

 

Iranian President Ebrahim Raisi will be laid to rest today in his hometown Mashhad

 

रईसी को आखिरी विदाई देने के लिए तालिबान के डिप्टी पीएम मुल्ला बरादर, हमास के पॉलिटिकल लीडर इस्माइल हानिए और हूती विद्रोहियों के प्रतिनिधि पहुंचे। विदेश नेताओं और अधिकारियों को ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति मोहम्मद मुखबेर, अतंरिम विदेश मंत्री अली बाघेरी कानी समेत कई दूसरे अन्य अधिकारियों ने रिसीव किया। राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौ*त के बाद डिप्टी राष्ट्रपति मोहम्मद मुखबेर (68) को अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया है। मुखबेर 2021 में इब्राहिम रईसी के पद संभालने के बाद उपराष्ट्रपति चुने गए थे। मुखबेर को संविधान के आर्टिकल 131 के अनुसार दो और जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुखबेर न्यायपालिका के प्रमुख और संसद के स्पीकर भी होंगे। इन दो पोस्ट पर रहते हुए वे संविधान के मुताबिक अगले 50 दिन में राष्ट्रपति का चुनाव कराने की तैयारी कराएंगे।

 

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !