सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर उपखंड के भाडौती कस्बे में अमरूद के बगीचे में तालाब के पास 14 वर्षीय बालक पर सियार ने हमला बोल दिया। परिवार के लोग बगीचे के बाहर बैठे हुए थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े और बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया। हमले में निक्की महावर पुत्र लक्ष्मण महावर गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार दिन में वह अपने अमरूदों के बगीचे में टहल रहा था। इसी दौरान सियार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जिस सकत सियार ने किशोर पर हमला बोला। उस वक्त बगीचे पर परिवार के अन्य लोग भी थे।

लेकिन वह बगीचे के बाहर बैठे हुए थे। तब अचानक सियार ने किशोर पर हमला बोल दिया। तभी किशोर की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर बगीचे में पहुंचे। उन्होंने निक्की को लहूलुहान हालत में देखा। जिसके बाद परिजनों ने लहूलुहान हालत में किशोर को भाडौती पीएचसी अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल किशोर का प्राथमिक उपचार देकर निजी वाहन से सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। किशोर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया