जमीयत-उलेमा-ए-हिंद राजस्थान शाखा सवाई माधोपुर की ओर से गुरुवार को एक जलसे का आयोजन सवाई माधोपुर शहर स्थित मिर्जा जी के बाग में किया गया। जमीयत के जिला प्रवक्ता मौलाना मोहम्मद अबसार नाशरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना कारी मुहम्मद अमीन कासमी सदर जमीयत-उलेमा-ए-हिंद राजस्थान रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि मौलाना अब्दुल वाहिद खत्री जनरल सेक्रेटरी, मौलाना मुहम्मद यूनुस साहब (सीकर). मुफ्ती अब्दुल सलाम कासमी आचार्य, दारूल उलूम पोकरण और काजी शहर सवाई माधोपुर काजी निसारुल्लाह ने की।

कार्यक्रम में डॉक्टर अकरम खान, असलम खान, काजी इरफानुल्लाह और मौलाना मोहम्मद नोमान कासमी प्रधानाचार्य, मदरसा नूर नगर करमोदा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूरे जिले भर एवं प्रदेश के अन्य जिलों के उलेमा ए किराम एवं जमीयत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। महिलाओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के संयोजक मौलाना मोहम्मद नोमान ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में पूरे जिले के धार्मिक प्रतिनिधियों सहित आम लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया