Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जनता रसोई ने गरीबों को उपलब्ध कराया भोजन

कोरोना वायरस संक्रमण की इस वैश्विक महामारी के संकट के समय गरीब दिहाड़ी मजदूरों तथा जिले से होकर गुजरने वाले गरीब पैदल यात्रियों के लिए जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की पहल पर समाजसेवी लोगों के सहयोग से जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता रसोई की शुरूआत की गई।
भवानी सिंह मीणा के नेतृत्व में समाजसेवी लोगों की ओर से भोजन के पैकेट बनाकर पुलिस प्रशासन के सहयोग से सवाई माधोपुर से होकर अपने गाँव, शहर की ओर जाने वाले और सवाई माधोपुर में रहने वाले ऐसे लोग जिनके सामने कोरोना संक्रमण के कारण लोकडाउन की वजह से भोजन का संकट खड़ा हो गया है और भूख की वजह से परेशान है उनके लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है। आज जनता रसोई से करीब 500 लोगों के लिए मानटाउन थाना, आलनपुर कोतवाली, करमोदा चौकी आदि स्थानों पर भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाये गये तथा पुलिसकर्मियों के सहयोग से भोजन पैकेट वितरित किये गये।

Janata Rasoi provided food poor people india lock down
जनता रसोई से जुड़े बुद्धिप्रकाश जैन ने कहा कि नरसेवा नारायण सेवा, सेवा ही धर्म है। इस कार्य में अजय शर्मा, धर्मेन्द्र राणा, जितेन्द्र मीना, धर्मेन्द्र मीना, अमित चौधरी, रवि चौधरी, मानसिंह चौधरी, मनीष जैन, आकाश शर्मा, रमेश फोटो, संजय, पंकज मेरोठा, दीपक शर्मा, संतोष मीना, शेर सिंह, विशाल सहित अनेक समाज सेवी लोगों एंव युवाओं ने सहयोग किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !