आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान व निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को सुशासन उपलब्ध कराने की दृष्टि से माह जून 2019 का जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह ने बताया कि जनुसनवाई प्रत्येक मंगलवार को मध्यान्ह पूर्व एवं रात्रि चौपाल प्रत्येक शुक्रवार को मध्यान्ह पश्चात आयोजित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

उन्होंने बताया कि 4 जून को पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत लहसोड़ा में जनसुनवाई एवं 7 जून को पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत लाखनपुर में रात्रि चौपाल आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 11 जून को पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत अल्लापुर में जनसुनवाई एवं 14 जून को पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत ईसरदा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जायेगा तथा 18 जून को पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत जोलन्दा में जनसुनवाई एवं 21 जून को खण्डार की बहरावण्ड़ा खुर्द में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 25 जून को चौथ का बरवाड़ा की सारसोप में जनसुनवाई एवं 28 जून को चौथ का बरवाड़ा की कुश्तला में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जायेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया