कोटा: कोटा शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार से दिनदहाड़े 90 लाख रुपए के सोने के जेवर की लू*ट का मामला सामने आया है। यह घटना सब्जी मंडी सायमन प्लाजा की मुख्य सड़क पर बुधवार शाम 6 बजे हुई। जानकारी के अनुसार 2 बाइक पर सवार 5 बद*माशों ने वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार चाैथमाता मार्केट स्थित कमल ज्वैलर्स का कर्मचारी नांता निवासी महेंद्र ई-स्कूटर की डिग्गी में रखकर स्वर्ण रजत मार्केट में जेवरात देने के लिए जा रहा था।
इसी बीच बद*माशों ने पहले ताे उसे टक्कर मा*रकर गिरा दिया। फिर उसके साथ मा*रपीट कर चा*कू दिखाया और उसका स्कूटर ले भागे। कुछ व्यापारियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। कुछ देर बाद पुलिस काे वह स्कूटर जीपीएस लाेकेशन के आधार पर बाेरखेड़ा इलाके में लावारिस हालत में मिला, लेकिन डिग्गी से जेवरात गायब मिले। वारदात के बाद एएसपी दिलीप सैनी, कैथूनीपाेल सीआई पुष्पेंद्र बंशीवाल, काेतवाल महेश कारवाल माैके पर पहुंचे।
पुलिस रात भर बद*माशों की तलाश में लगी रही। ज्वैलर्स कुलदीप साेनी ने बताया कि महेंद्र उनके यहां पिछले 10 सालों से काम कर रहा है। वह अक्सर इसी तरह जेवर लाता था। बुधवार काे भी वह दूसरे ज्वैलर्स से जेवर दिखाने लाया था और वापस देने जा रहा था। इसी दाैरान यह वारदात हुई। संभवत: उसकी बद*माशों ने पहले रेकी की और फिर वारदात काे अंजाम दिया।ज्वेलर कर्मचारी महेंद्र ने बताया कि वो बुधवार शाम को चौथ माता बाजार से स्कूटर की डिग्गी में जेवरात का डिब्बा रख कर स्वर्ण रजत मार्केट में देने जा रहा था। डिब्बे में करीब 900 ग्राम सोने के जेवर थे, जिनकी कीमत करीब 90 लाख रुपए है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
