Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जितेंद्र कुमार बने तंबाकू नियंत्रण अभियान के जिला एम्बेसडर

राज्य सरकार की जन घोषणा एवं निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान के लिए निर्धारित सौ दिवसीय अभियान के तहत युवाओं को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए राज्य स्तरीय भाषण प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के 33 जिलों के ग्राम, ब्लॉक एवं जिला स्तर से जीतकर आए विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इसमे जिले के जितेंद्र कुमार ने सवाई माधोपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा की राज्य स्तर पर आए विद्यार्थियों द्वारा की गई प्रस्तुतियां सरहानीय है और यह विद्यार्थी राज्य में विभिन्न स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं से जीतकर यहां आए हैं वे अपने जिले में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के ब्रांड एम्बेसडर है। डॉ. सोनी ने बताया अभियान के तहत राज्य के कुल 9060 ग्राम पंचायतों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 294052 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
Jitendra Kumar became the District Ambassador of Tobacco Control Campaign in sawai madhopur
ग्राम पंचायत से जीतकर आए एक विद्यार्थियों के द्वारा ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया गया और ब्लॉक स्तर के विजेताओं के द्वारा जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया गया एवं अंततः जिला स्तर के विजेता आज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आए हैं। डॉ. सोनी ने प्रतिभागियों, साथ आए शिक्षकों व अभीभावकों से 31 मई 2022 को तम्बाकू मुक्ति के लिए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह जो की विभाग के फेसबुक और ट्विटर पर लाइव प्रसारित होगा उसमें सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ने व अधिक से अधिक लोगों को भी शपथ लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु कहा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने जितेन्द्र कुमार की सराहना करते हुए कहा कि जितेंद्र ने तंबाकु नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य में अपने जिले का नाम रोशन किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !