उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के फुलेरा-डेगाना जंक्शन रेल खण्ड पर फुलेरा-गोविंदी मारवाड़ स्टेशनों के मध्य प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य व फुलेरा यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किये जाने के चलते पमरे से प्रारंभ और समाप्त होने वाली गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 9 से 11 दिसम्बर तक तथा गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 10 से 12 दिसम्बर तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से तीन-तीन ट्रिप निरस्त रहेगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके उसके अनुसार यात्रा करने की सलाह दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया