Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पत्रकारों को माना जाए फ्रंट लाइन कोरोना वाॅरियर्स, सभी आवश्यक सुविधाएं कराएं मुहैया

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बुधवार को जरिये ई मेल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेज कर प्रदेश के सभी अधिस्वीकृत व गैर अधिस्वीकृत इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों को फ्रंट लाइन कोरोना वाॅरियर्स मानते हुए सभी प्रकार की चिकित्सा एवं अन्य सुविधाएं अन्य राज्यो की भांति अविलम्ब दिये जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि “पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है तथा सरकार चिकित्सा विभाग प्रशासन व आम जनता सभी के साथ मिलकर इस कोरोना महामारी में जन जागरूकता अभियान में जुटा हुआ है, वहीं कमियों की ओर भी इंगित करता है ऐसे में पत्रकार और उसके परिवार पर भी कोरोना महामारी का संकट गहरा रहा है। ऐसे में सभी पत्रकारों को कोरोना फ्रंट लाइन वाॅरियर माने जाने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर आदेश पारित किये जाने चाहिए, जिसमें केवल अधिस्वीकृत पत्रकार ही नहीं हर पत्रकार जो समाचार पत्र या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ा हुआ है को शामिल किया जाए।

Journalists should be considered front line Corona Warriors, provide all necessary facilities

ज्ञापन में चिरंजीवी योजना में भी पत्रकारों को फ्रंट लाइन वारियर के रूप में मानते हुए उन्हें भी नि:शुल्क चिकित्सा बीमा का लाभ देने के आदेश पारित करने का आग्रह किया है। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों का राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर सूचना केंद्रों पर 18 वर्ष की आयु से अधिक के वैक्सीनैशन की घोषणा कर राहत प्रदान करें। ज्ञापन में राज्य के समस्त पत्रकारों को राज्य में संचालित सभी राज्य व राष्ट्रीय राजमार्ग टोल नाकों पर नि:शुल्क प्रवेश तथा राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क परिवहन के की सुविधा दिए जाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !