जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सवाई माधोपुर में नवआगन्तुक सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हेमन्त सिंह का पदभार ग्रहण करने के बाद आज मंगलवार को उनके कार्यालय में आईएफडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों ने माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

इस मौके पर स्वागत करने वालो में राजेश शर्मा के अलावा स्थानीय पत्रकार राजमल जैन, हरकचंद जैन, इंजी. जियाउल इस्लाम, जितेन्द्र जैन, महेश सोनी और झालावाड़ से आये पत्रकार रियाज खान नवज्योति, आरिफ मंसूरी फर्स्ट इंडिया, रमेश कुमावत ईटीवी भारत के अलावा कई पत्रकार मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि सहायक निदेशक हेमन्त सिंह झालावाड़ से स्थानांतरित होकर इसी पद पर सवाई माधोपुर में पद स्थापित हुए हैं, उन्होंने गत 29 अप्रैल को सहायक निदेशक ब्रजेश सांवरिया से पदभार ग्रहण किया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया