Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कलाम रत्न अवार्ड समारोह का हुआ आयोजन

सवाई माधोपुर: भारत रत्न मिसाइल मैन एवं पुर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आज मंगलवार को सवाई माधोपुर में “हमारा पैगाम भाईचारे के नाम” की थीम पर काम करने वाली वतन फाउंडेशन संस्था द्वारा “कलाम रत्न अवार्ड” समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के 25 टॉपर छात्र-छात्राओं और जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 प्रतिभाओं को कलाम रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

 

Kalam Ratna Award ceremony organized in sawai madhopur

 

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सारथी रहे चूनाराम, अध्यक्ष के रूप में पूर्व सांसद जसकौर मीना और विशिष्ट अतिथि उपभोक्ता संरक्षण मंच की अध्यक्ष कीर्ति जैन शामिल रही। इस अवसर पर चुनाराम ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक महान विभूति थी, उनके जैसा महान व्यक्तित्व वाला इंसान सदियों में पैदा होता है। उन्होंने कहा कि मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर शुरू की गई कलाम रत्न अवार्ड की पहल सराहनीय है।

 

 

 

 

 

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीना ने एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण बातें जो उनकी सादगी और ईमानदारी से जुड़ी थी उन्हें बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को कलाम जी की बातों को जीवन में कहीं ना कहीं उतारना चाहिए। साथ ही उन्होंने वतन फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में सबसे ज्यादा जरूरत इस भाईचारे मोहब्बत और मानवता की है, जो कि समाज में कहीं ना कहीं लुप्त होता जा रहा है।

 

 

यदि हर व्यक्ति अपने इर्द-गिर्द के मकान में रहने वाले लोगों मोहब्बत और भाईचारे के साथ रहे तो हम एक बेहतरीन समाज बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा जरूरत आज के दौर में महिलाओं एवं बच्चों की शिक्षा की भी है जिसके बिना हर चीज अधूरी है। संस्था के हुसैन आर्मी ने बताया कि विगत दो वर्षों से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती के अवसर पर कलाम रत्न अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !