श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना का जन्मदिन स्थानीय जिला टीम ने खेल स्टेडियम में वृक्षारोपण कर मनाया।

छात्रनेता हेमन्त सिंह राजावत ने बताया की जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर में प्रत्येक तहसील स्तर पर वृक्षारोपण किया गया, जिसमें जिलेभर में कुल 500 पौधे लगाये गए। इस दौरान करणी सेना के प्रदेश महासचिव दिलीप सिंह खिजुरी, जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह चितारा, मुखेन्द्र सिंह, दीपक सिंह राजावत, विनोद, राजवीर सिंह व समस्त करणी सैनिक उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया