करणपुर के विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का हुआ निधन

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के बीच कांग्रेस के लिए शोक की खबर, करणपुर के विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर अब नहीं रहे दुनिया में, ऐसे में अब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सिर्फ 199 सीटों पर ही होंगे मतदान, दिल्ली में इलाज के दौरान कुन्नर का हुआ निधन, कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गुरमीत सिंह कुन्नर ने 4 नवंबर को दाखिल किया था नामांकन, पिछली सरकार में निर्दलीय जीत कर मंत्री बने थे कुन्नर, कुन्नर को बताई जा रही थी किडनी की परेशानी, भाजपा के सुरेंद्र पाल सिंह टीटी से था गुरमीत सिंह कुन्नर का मुकाबला, वहीं अब राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 199 सीटों पर 25 नवंबर को होगी वोटिंग, श्रीकरणपुर सीट पर 25 नवंबर को नहीं होगा मतदान, इसके बाद इस प्रकार की खबर कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया