Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिले के पात्र मतदाताओं को पहली बार मिली होम वोटिंग की सुविधा

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान निर्वाचन विभाग समावेशी एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए प्रदेश में पहली बार विधानसभा आम चुनाव 2023 में होम वोटिंग की पहल की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने आज मंगलवार को सवाई माधोपुर विधानसभा की 87 वर्षीय नाथूलाल एवं 84 वर्षीय लाड़ देवी निवासी गौतम कॉलोनी में होम वोटिंग का निरीक्षण करने पहुंचे।

 

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनावों के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले विशेषयोग्यजनों को होम वोटिंग की सुविधा प्रदान करने से मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान करने में असमर्थ मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

 

Eligible voters of the district got the facility of home voting for the first time in rajasthan Assembly Election 2023

 

उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभाओं में 14 नवंबर, 2023 से इस सुविधा का लाभ लेने का विकल्प चुनने वाले पात्र मतदाताओं के घर-घर जाकर होम वोटिंग करवाई जा रही है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के लिए 10, बामनवास के लिए 12, सवाई माधोपुर एवं खण्डार के लिए दस-दस मतदान दलों की टीम बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। प्रथम दिन 18 से लेकर शतकीय आयु के मतदाताओं द्वारा होम वोटिंग के माध्यम से अपने मत का प्रयोग किया गया।

 

जिसमें विधानसभा बामनवास के टोंड निवासी 18 वर्षीय विशेष योग्यजन अनुराग, खण्डार विधानसभा के जीनापुर निवासी 101 वर्षीय हीरालाल एवं खण्डार विधानसभा की ग्राम खेडली निवासी 101 वर्षीय रामकन्या को होम वोटिंग के माध्यम से अपने मत का प्रयोग कर सकी। उन्होंने बताया कि होम वोटिंग सुविधा का लाभ देने के लिए मतदान दल जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार पात्र मतदाताओं के उनके घर तक पहुंचे। यहां सभी आवश्यक तैयारियों के बाद निर्वाचन प्रक्रिया के तहत बूथ बनाकर होम वोटिंग करवाई गई।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !