Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कोरोना से लड़ने के लिए अपना मनोबल मजबूत रखें – कलेक्टर

कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में लाॅकडाउन के तहत आमजन घर में रहकर एडवाईजरी की पालना करते हुए मेडिकल प्रोटोकॉल को फॉलो करें। लोग अपने मनोबल को मजबूत रखे, अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले। यह बात जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने नियमित मीडिया ब्रीफिंग करते हुए कही।
जिला कलेक्टर ने कहा कि लोग अपनी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री को डायरी में मेंन्टेन करें। लोग घबराएं नहीं, किसी तरह का भ्रम नहीं रखें, जागरूकता रखते हुए सरकारी निर्देशों एवं प्रोटोकाॅल की पालना करें। जिले में फूड चेन नहीं रूके, डोर टू डोर सप्लाई हो, आवश्यक वस्तुओं की निरंतर आपूर्ति रहे, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई है। अब पीडीएस राशन की भी होम डिलीवरी करवाई जाएगी।
कलेक्टर ने बताया कि किराना, दवा, दूध आदि की होम डिलीवरी को लगातार बढ़ाया जा रहा है। आवश्यकता की हर वस्तु लोगों को घर तक पहुंचे। इसके प्रयास किए जा रहे है। कलेक्टर ने कहा कि गली मोहल्लों में सब्जी एवं अन्य आवश्यक सामग्री बेचने जाने वाले रेहडी-फेरी वालों को भी अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा। निशक्त, बेसहारा, जरूरतमंदों को 1000 एवं 1500 रूपए की सहायता राशि खातों में जमा की गई है। जिले में खाने के सूखे सामान के 15 हजार 120 एवं भोजन के 1 लाख 12 हजार 741 पैकेट भी जरूरतमंदों को वितरित किए जा चुके है।
कलेक्टर ने मीडिया के माध्यम से आग्रह किया कि लोगों को सही जानकारी मिले, लोग डरे नहीं, जागरूक रहे। उन्होंने पुलिस एवं मेडिकल टीमों की हौंसला अफजाई तथा लोगों को जागरूक करने के लिए मीडिया का आग्रह किया।

Keep your morale strong fight Corona Collector
कलेक्टर पहाडिया ने यह भी बताया कि बैंकों में भीड नहीं हो, इसके लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशन का भुगतान बैंकमित्र, डाकिए एवं अन्य चार प्रकार से किया जा रहा है। लोग बैंक में भी सोशल डिस्टेसिंग रखे। कलेक्टर ने सीएमएचओ को सुझाव दिया कि बजरिया एवं शहर के शहरी पीएचसी में अतिरिक्त चिकित्सक लगाकर आउटडोर की सुविधा बढाएं, जिससे सामान्य चिकित्सालय में मरीजों का दबाव कम हो।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कोरोना से बचाव के लिए सावधानी आवश्यक है। दूसरे जिले के लोगों का जिले में प्रवेश नहीं हो, इसके लिए लोग भी जागरूक रहे। कोई भी व्यक्ति, संस्था सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाते है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला मुख्यालय पर ड्रोन से भी माॅनिटरिंग की जा रही है। उन्होने कहा कि हर आदमी अपनी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए नोटबुक बनाकर रखे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !