खंडार विधायक अशोक बैरवा ने पद दंगल कार्यक्रम में की शिरकत

आज खंडार विधायक अशौक बैरवा ने सवाई माधोपुर के ग्राम डेकवा में आयोजित विशाल कन्हैया पद दंगल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ चौथ का बरवाड़ा, पांवडेरा, आदलवाड़ा कलां, जौला, डेकवा, खिजूरी, पाली सरपंच, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
इस अवसर पर विधायक अशोक बैरवा ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान है। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहने चाहिए ताकि वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ आगामी पीढ़ी भी हमारी संस्कृति से रूबरू हो सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया