Sunday , 8 March 2026
Breaking News

खंडार थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी मुकुट बिहारी जांगिड़ पुत्र बाबूलाल जांगिड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिला हाजा में
आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतू चलाए जा रहे अभियान के तहत हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व अनिल डोरिया पुलिस उप अधीक्षक वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में
गठित टीम मुरारी लाल हैड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा परिवाद की जांच के दौरान उत्तेजित होने व गाली गलौच करने पर मुकुट बिहारी जांगिड़ पुत्र बाबूलाल जांगिड़ निवासी फरिया थाना खण्डार को शान्ति भंग के आरोप में ग्राम फरिया से जरिये फर्द गिरफ्तार किया गया।

 

Khandar police station arrested one person for disturbing peace

 

उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ थाना खण्डार पर प्राप्त परिवाद की जांच के दौरान पूछताछ करने पर आरोपी आवेश में आ गया व परिवादी से गाली गलौच व मारपीट पर उतारू हो गया जिस पर पुलिस जाप्ता द्वारा समझाइश की गई लेकिन नहीं माना और ज्यादा
उत्तेजित हो गया जिस पर शान्ति भंग का अंदेशा होने पर संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु अलावा गिरफ्तारी के अन्य कोई विकल्प नहीं होने पर आरोई को सीआरपीसी में शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !