राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की खंडार तहसील निवासी योगिता शर्मा का वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद और केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में परियोजना सहायक पद पर चयन हुआ है। योगिता शर्मा के पिता का नाम देवेन्द्र मोहन शर्मा है।

योगिता ने प्रथम प्रयास में ही बिना किसी कोचिंग की सहायता से सेल्फ स्टडी के द्वारा ही स्नातकोत्तर स्तर पर रसायन विज्ञान विषय में CSIR-CRRI में परियोजना सहायक पद पर भर्ती में साक्षात्कार देकर सफलता हासिल की है। योगिता शर्मा की प्रथम प्रयास में सफलता हासिल करने पर परिवारजन व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया