अखिल भारतीय खटीक समाज सवाई माधोपुर की ओर से बजरिया स्थित दशहरा मैदान में तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 जनवरी को आयोजित होगा। आज समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर दिनभर जुटे रहे।

सम्मेलन समिति अध्यक्ष ओ.पी. नैनीवाल ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां अब अंतिम चरण में चल रही है। सम्मेलन में आने वाले समाज के लोगों के लिए भोजन, पेयजल, टैंट, पार्किगं व रोशनी की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में 14 जोडे परिणय सूत्र में बंधेगें। 29 जनवरी को सुबह 8 बजे विनायक स्थापना होगी। इसके बाद सवा दस बजे अतिथि व भामाशाहों का स्वागत किया जाएगा। दोपहर एक बजे पाणिग्रहण संस्कार होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया